{"_id":"65bab48ec9f62c2d2e0d5be4","slug":"jal-sansthan-clerk-suspended-for-negligence-in-settling-pension-case-jhansi-news-c-360-1-jh11001-103346-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान : पेंशन प्रकरण निस्तारण में लापरवाही पर लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंस्थान : पेंशन प्रकरण निस्तारण में लापरवाही पर लिपिक निलंबित
Thu, 01 Feb 2024 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जलसंस्थान के लिपिक को पेंशन प्रकरण का निस्तारण करने में लापरवाही एवं बिना स्वीकृति के अवकाश लेने पर महाप्रबंधक के आदेश पर सचिव ने निलंबित किया है।
जलसंस्थान में तैनात लिपिक दिनेश कुमार के पास सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन पत्रावली बनाने का काम है। तत्कालीन महाप्रबंधक ने मई में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी शिवकुमार समेत अन्य की पेंशन पत्रावली बनाने का आदेश दिया था। इस पर लिपिक ने दस्तावेज तैयार कर मंडलायुक्त के पास भेज दिए। मंडलायुक्त ने जांच उपरांत सेवा पुस्तिका में लिपिक द्वारा अंकित प्रविष्टि में भिन्नता की बात कहते हुए फाइल लौटा दी और फाइल को दोबारा जांचने के लिए कहा। लेकिन लिपिक दिनेश कुमार ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। साथ ही बिना अनुमति अवकाश लेकर गायब हो गए। जिस पर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
कोर्ट ने 22 दिसंबर 2023 को तत्कालीन महाप्रबंधक मनोज कुमार को जिम्मेदारी तय कर पेंशन देने एवं संबंधित पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद मौजूदा महाप्रबंधक राधेश्याम यादव ने लिपिक को निलंबित करने के आदेश दिए। जलसंस्थान के सचिव संजीव कुमार के अनुसार पेंशन कार्य में देरी करने पर लिपिक दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें अधिशासी अभियंता कार्यालय ललितपुर से संबद्ध किया गया है।