फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal saheli work identification in india

जल सहेली के काम की पहचान पूरे देश में है : मंडलायुक्त

Thu, 04 Feb 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jal saheli work identification in india
झांसी। राजकीय संग्रहालय में परमार्थ समाज सेवी संस्थान के द्वारा जल सहेली सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि आज जल सहेलियों के कार्यों के बारे में जानकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जल सहेलियों के कार्य की पहचान पूरे देश में होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने जल संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि आज बरसात के पानी को भूगर्भ मेें पहुंचाना बहुत आवश्यक हो गया है। इसके लिए पानी को जगह-जगह पर रोकना बहुत जरूरी है। हर घर मेें वाटर हार्वेस्टिंग बनाकर जल को बचाया जा सकता है। उन्होंने राजस्थान में किए गए जल संरक्षण के बारे में उदाहरण देते हुए कहा कि पहले राजस्थान में अत्यधिक मृदा का क्षरण था। इसको रोकने के लिए वहां के समुदाय के साथ मिलकर घास के मैदानों का निर्माण किया गया। जिससे लोगों की आजीविका के संसाधन उपलब्ध हुए हैं साथ ही मृदा क्षरण रुका है।
विज्ञापन

जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने कहा कि जल सहेलियों ने गांव को पर्याप्त पानीवाला बनाया है और पानी को लेकर कार्ययोजना बनाई गई है। गांव में पानी स्वच्छता से लेकर सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed