फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal Nigam is struggling to supply water, people of 228 villages are still waiting

Jhansi News: पानी पहुंचाने में हांफा जल निगम, 228 गांव के लोगों को अब भी इंतजार

Sat, 03 May 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam is struggling to supply water, people of 228 villages are still waiting

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन का काम पूरा करने में जल निगम हांफ गया। पांच साल बीतने के बावजूद जल निगम सभी 613 गांव तक पानी नहीं पहुंचा सका। समय सीमा बीतने के बाद भी सिर्फ 385 गांव के लोगों को ही इस योजना का फायदा मिल सका, जबकि 200 से अधिक गांव के लोग अभी पानी का इंतजार कर रहे हैं। जल निगम अभियंता अगले माह तक पानी पहुंंचाने का वादा कर रहे हैं।



केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने मिलकर पांच साल पहले हर घर नल योजना के जरिये नलों से घर तक पानी पहुंचाने की कवायद शुरू की थी। करीब 1,465 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना की मदद से 613 गांव के 2.09 लाख घरों तक पानी पहुंंचाया जाना था। अब पांच साल बाद भी करीब 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका, जबकि 40 फीसदी काम अधूरा है।
विज्ञापन




जल निगम अभियंताओं का कहना है कि दस जल परियोजनाओं में गुलारा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, कुरैचा, पुरवा व बढ़वार से पानी पहुंचाया जा रहा, जबकि इमलौटा, बरथरी व टेहरका अभी अधूरी हैं। कहीं टेस्टिंग नहीं हो पा रही, तो कहीं जल संयोजन अधूरा है। कई जगह पाइप लाइन का काम भी पूरा नहीं हुआ। अब तक सिर्फ 385 गांव तक ही पानी पहुंच सका जबकि 228 गांव के लोग गर्मी सीजन शुरू होने के बाद भी पानी का इंतजार ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

60 करोड़ का जुर्माना ठोंकने पर भी पूरा नहीं हुआ काम

यह काम अलग-अलग पांच कंपनियों को दिया गया था। नई दिल्ली की बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को 286 गांव तक पानी पहुंचाना था। जल निगम अफसरों के मुताबिक करीब 550 करोड़ रुपये का काम कंपनी को करना था, लेकिन कंपनी के काम की रफ्तार काफी सुस्त रही। उसे पिछले वर्ष मार्च तक काम पूरा करना था। यह समय सीमा खत्म हुए एक साल बीत गए लेकिन, कंपनी अपना काम पूरा नहीं कर सकी। समय पर काम पूरा न होने से 60 करोड़ का जुर्माना लगा, इसके बावजूद काम अधूरा है।




0000



एक कंपनी समय से अपने हिस्से का काम पूरा नहीं कर सकी। इस वजह से सभी गांवों तक पानी नहीं पहुंच सका। समय पर काम पूरा न करने वाली कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है। अब जल्द काम पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।

रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed