{"_id":"6866eaeaa3ed7c30d3088cb4","slug":"it-rained-heavily-during-the-day-35-mm-of-water-fell-in-24-hours-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-590216-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दिन में झूमकर बरसे बदरा, 24 घंटे में गिरा 35 मिलीमीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दिन में झूमकर बरसे बदरा, 24 घंटे में गिरा 35 मिलीमीटर पानी
विज्ञापन
- प्रदेश में सबसे कम रहा झांसी का दिन का पारा, तीन-चार दिन लगातार वर्षा के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जुलाई में लगातार तीसरे दिन भी झांसी में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में करीब 35 मिलीमीटर पानी गिरा। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन और वर्षा के आसार जताए हैं।
बृहस्पतिवार को तड़के ही झांसी में बारिश शुरू हो गई थी, जो कि रुक-रुककर 11 बजे तक जारी रही। साढ़े ग्यारह बजे के आसपास नगर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। दो से तीन बार में रुक-रुककर तेज पानी गिरा। शाम तक बीच-बीच में रिमझिम बारिश हो रही। हालांकि, शाम सवा चार बजे के आसपास हल्की धूप खिल गई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि झांसी का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 7.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। प्रदेश में झांसी का दिन का पारा सबसे कम रहा। उन्होंने बताया कि आगे भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।