{"_id":"583c83524f1c1b0d1ede5997","slug":"it-park-will-be-50-million-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बनेगा 50 करोड़ से आईटी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बनेगा 50 करोड़ से आईटी पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
park, jhansi news
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रभारी मंत्री/ प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि झांसी में 50 करोड़ रुपये की लागत से आईटी पार्क की स्थापना होगी। इससे छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने 200 पात्रों को समाजवादी पेंशन, 300 छात्राओं को कन्या विद्या धन और 200 पात्रों को साइकिल बांटीं।
सोमवार को प्रभारी मंत्री ने पैरामेडिकल कालेज सभागार में कहा कि बुंदेलखंड हमेशा से बेबसी और उपेक्षा के लिए जाना जाता रहा है। प्रदेश में कई सरकारें बनीं, लेकिन बुंदेलखंड कमजोर होता गया। समाजवादी सरकार के बुंदेलखंड के विकास के लिए तमाम कार्य किए हैं। अब तक 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन से जोड़ा जा चुका है। सपा की सोच समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्मार्टफोन के लिए और अधिक लोगों से पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत 11,215 छात्राओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इस पर 29,78 करोड़ रुपये खर्च किए गए। साइकिल सहायता योजना के अंतर्गत 1,156 लाभार्थियों पर 24.41 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। समाजवादी पेंशन योजना का लाभ 77,452 लाभार्थियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विधायक दीपनारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अब तक दो करोड़ बच्चों को ड्रेस और 17 लाख लैपटॉप बांट चुके हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव, मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्या, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, दीपमाला कुशवाहा और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने विचार व्यक्त किए।
इसके बाद समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों को चेक बांटे गए। इसमें उर्मिला, फूलवती, साकरा, रेखा, सीमा, आरती, नाजमी, मालती, गीता और अनीता शामिल रहीं। इसी तरह कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत महिमा राय, शिवानी, दीपा कुशवाहा, नयन यादव, यास्मीन खान, मुस्कान जैन, द्रक्षा, अंजली अहिरवार, मीनू व प्रिया वर्मा को चेक बांटे। उन्होंने साइकिलें भी बांटी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंह चहल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला विज्ञान क्लब ने किया था आग्रह
झांसी। झांसी में आईटी पार्क की स्थापना के लिए जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक आरपी निरंजन ने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया था। इस पर उन्होंने मांग स्वीकार कर ली और आईटी पार्क की घोषणा कर दी। बताया कि यह पार्क दस एकड़ जमीन में विकसित किया जाएगा। पार्क की स्थापना की विधिवत घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी झांसी दौरे पर करेंगे। यह पार्क राजकीय पालीटेक्निक की जमीन पर बनेगा।