फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Irrigation will be done in the villages of Babina with Israeli technology

इजरायली तकनीक से बबीना के गांवों में होगी सिंचाई

Sun, 29 Aug 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Irrigation will be done in the villages of Babina with Israeli technology
झांसी। इजरायली तकनीकी की मदद से बबीना के सूखाग्रस्त इलाकों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। चिन्हित गांवों के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इजरायली एजेंसी का सर्वे पूरा होते ही यहां काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही कि अगले खरीफ सीजन में इसका लाभ किसानों को मिल सकेगा।
विज्ञापन

बबीना ब्लॉक सर्वाधिक सूखाग्रस्त इलाकों में शुमार किया जाता है। यहां पीने के पानी के साथ ही सिंचाई के साधन भी नहीं हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सिंचाई के साधन तैयार करने को पिछले वर्ष अगस्त माह में केंद्र सरकार ने इजरायल के साथ एक समझौता किया था। इसके जरिए इजरायल यहां सिंचाई ढांचा तैयार करने में तकनीकी मदद देने पर राजी हुआ था। इसके जरिए करीब 200 हेक्टेयर में सिंचाई की सहुलियत दी जानी थी। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक पहूंज नदी से इन सूखाग्रस्त इलाकों तक पानी पहुंचाने की योजना है। अभी नहरों के जरिए सिंचाई में काफी अधिक पानी बर्बाद हो जाता है लेकिन, इस प्रणाली के इस्तेमाल से पानी की बर्बादी को रोका जा सकेगा। इस लिहाज से पानी की मार झेल रहे बुंदेलखंड के किसानों के लिए यह प्रणाली वरदान साबित हो सकती है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं का कहना है कि इस विधि में सिंचाई के दौरान पानी की बर्बादी रोकने पर खास जोर होगा। टपक प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। कुछ समय पहले इजरायली दल भी यहां आकर प्रारंभिक सर्वे कर चुका। अब उसके मुताबिक विभिन्न बिंदूओं का अध्ययन करते हुए विशेषज्ञ प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। उम्मीद जताई जा रही कि अगले खरीफ सीजन तक इस सहुलियत का लाभ किसानों को मिल सकेगा। बेतवा प्रखंड के एक्सईएन उमेश कुमार के मुताबिक कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed