फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   invitationn for rani jhansi marraige

पीले चावल देकर दिया रानी की शादी का न्योता

Sat, 18 May 2019 01:17 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 18 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
invitationn for rani jhansi marraige
rani jhansi - फोटो : demo
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और झांसी के राजा गंगाधर राव की शादी की 177वीं वर्षगांठ 19 मई को मनाई जानी है। शुक्रवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने लोगों को पीले चावल भेंटकर समारोह में आने का न्योता दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर ने बताया कि 19 मई को शाम साढ़े चार बजे श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से राजा गंगाधर राव की शोभा यात्रा निकलेगी, जो बाजार का भ्रमण करते हुए प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां आयोजन समिति की ओर से एक जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रानी की शादी का दिन झांसी के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब बिठूर की कन्या मनु झांसी की रानी बनी थीं। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने गणेश बाजार, सिंधी तिराहा, मानिक चौक आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को निमंत्रण पत्रिका और पारंपरिक रूप से पीले चावल भेंट कर समारोह में आने का न्योता दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर राहुल खांडेकर, राजीव इंदापुरकर, दिनेश पाठक, मिलिंद देसाई, भास्कर टेंगशे, मुकेश सिंघल, सुनील अग्रवाल, रामकिशन निरंजन, पीयूष राव, रवीश त्रिपाठी, अतुल किलपन, ओमराज पटेल, संजीव नायक, उज्ज्वल देवधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed