फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investment in mutual funds increased, Jhansi is in the top ten

Jhansi News: म्यूचुअल फंड में बढ़ा निवेश, टॉप टेन में अपना झांसी

Sun, 20 Apr 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Investment in mutual funds increased, Jhansi is in the top ten
पिछले साल के मुकाबले निवेश की रकम में 699 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया ने जारी किए आंकड़े, बढ़ रहा लोगों का रुझान
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शेयर बाजार में निवेश करने के बजाय अब झांसी के लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। यही कारण है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल निवेशकों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ निवेश की रकम में 699 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ, झांसी निवेश के मामले में प्रदेश के टॉप टेन शहरों में शामिल हो गया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) की ओर से यह आंकड़ा जारी किया गया है।
निवेशकों की माने तो एफडी, आरडी कराने पर उन्हें कम ब्याज मिलता है, जबकि म्यूचुअल फंड में बेहतर रिटर्न की उम्मीद होती है। एम्फी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, निवेश के मामले में पहले पायदान पर लखनऊ तो 9वें पायदान पर झांसी है। शहर के लोग ज्यादा मुनाफे के लिए म्यूचुअल फंड में अपनी पूंजी लगा रहे हैं। इसके लिए लोग राय भी ले रहे हैं और कर भी रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में झांसी का एयूएम 3300 करोड़ था, जो 2025 में बढ़कर 3999 करोड़ हो गया। यानी की पिछले वर्ष के मुकाबले 699 करोड़ का निवेश एक साल में बढ़ा है। एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक शिवम तिवारी ने बताया कि एक छोटी रकम से म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है और बेहतर रिटर्न भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है एयूएम
एसेट अंडर मैनेजमंट (एयूएम) मतलब है कि प्रबंधन के तहत संपत्ति। यह किसी म्यूचुअल फंड मैनेजमेंट कंपनी की ओर से प्रतिबंधित की जाने वाली कुल निवेश संपत्ति का बाजार मूल्य है।


जिला एएमयू 2024 एएमयू 2025
लखनऊ 37955 47319
कानपुर 28604 33990
वाराणसी 12102 15329
आगरा 11552 13996
मेरठ 7151 8664
गोरखपुर 6051 7331
बरेली 4401 5332
अलीगढ़ 3300 4665
झांसी 3300 3999
(नोट : एएमयू करोड़ रुपये में।)



म्युचुअल फंड एसआईपी के माध्यम से हम बाजार के उतार-चढ़ाव का लाभ उठा सकते हैं और एक लांग टर्म का सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। एक छोटी रकम से भी निरंतर निवेश करने पर हम एक बड़ी रकम बना सकते हैं, जो भविष्य में हमारी आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है। - प्रतिपाल सिंह भुसारी

मैंने अपने बेटे की शादी को प्लान करते हुए म्युचुअल फंड की एसआईपी (सिप) चालू की है। इसके बाद से मुझको बहुत लाभ हो रहा है। लगभग 10 साल बाद पैसे की जरूरत पड़ने पर निवेश की गई रकम और बढ़कर मिल जाएगी। - रुचि सोनी

मेरा सपना विदेश यात्रा का है। इसी सपने को पूरा करने के उद्देश्य से म्यूचुअल फंड में निवेश का प्लान बनाया। इसका अच्छा फायदा भी मिल रहा है। आगामी कुछ सालों बाद अच्छी रकम मिलेगी। इससे अपना सपना पूरा करुंगी। - नीलम साहू


मेरा बेटा अभी छोटा है मैंने उसकी अच्छी शिक्षा के लिए म्यूचुअल फंड की सिप प्लान की है। जब वह 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए जाएगा। उस समय मुझे बड़े रकम की जरूरत होगी, तब यह सिप मेरे काम आएगी। - आंचल भार्गव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed