फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investigation of damaged wagon of goods train continued till night, no one was affected

Jhansi News: मालगाड़ी के क्षतिग्रस्त वैगन की रात तक चली जांच, किसी पर नहीं आंच

Sat, 28 Dec 2024 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Investigation of damaged wagon of goods train continued till night, no one was affected

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। स्टेशन यार्ड के दिल्ली छोर पर बृहस्पतिवार को पटरी से उतरे मालगाड़ी के वैगन की जांच शुक्रवार को रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाने में हुई। इस दौरान वैगन को हर पहलू से जांचा गया। दिन से रात तक हुई जांच में कुछ भी स्पष्ट सामने नहीं आया। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि अभी कई और जांचें होना बाकी हैं, इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से चलकर झांसी के रास्ते कानपुर जा रही स्पेशल मालगाड़ी का इंजन से 11वां वैगन सीपरी बाजार ओवरब्रिज से 20 मीटर आगे दिल्ली छोर पर पटरी से उतर गया था। इस घटना से रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो घंटे खड़ी रही थी। ट्रेन में सवार यात्रियों को जब रेलवे से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने रेलमंत्री से लेकर रेलवे बोर्ड तक शिकायतें कीं।
विज्ञापन




रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने मामले की जांच के लिए चार जोन स्तर के अधिकारियों को झांसी भेजा। इन अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को पटरी से उतरे क्षतिग्रस्त वैगन की जांच वैगन मरम्मत कारखाने में की। इस दाैरान पूरे वैगन को जैक की मदद से हवा में उठा लिया। इसके बाद वैगन की ट्राॅली की जांच की गई। साथ ही पहिए को भी अल्ट्रासॉनिक किरणों वाली मशीन से जांचा गया। सुबह से शुरू हुई जांच देर रात भी चलती रही, लेकिन जांच में क्या खामी सामने आई, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रेल अधिकारी ने बताया कि देर रात तक चली जांच में कुछ खामियां सामने आई हैं, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि घटना इसी खामी के चलते हुई। शनिवार को भी वैगन की जांच की जाएगी। इसके साथ ही पटरी पर जिस स्थान पर यह वैगन उतरा था, वहां भी तकनीकी जांच होगी। मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच कमेटी अभी जांच कर रही है, ऐसे में उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed