फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   investigation in purchesing

तिरंगा लाइट और एलईडी लाइट खरीद में शासन ने बैठाई जांच

Wed, 05 Aug 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
investigation in purchesing
investigation in purchesing
झांसी। नगर निगम में लाइटों की खरीद और विकास कार्यों की निविदाओं में हुए घालमेल की गूंज शासन तक हुई है। मामले में सीएम स्तर पर संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त को जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीएम कार्यालय के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव नगर विकास ने जांच आख्या तलब की है।
विज्ञापन

नगर निगम में लगातार लाइटों की खरीद, तिरंगा लाइट लगाने समेत तमाम मामलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। मामले में उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने सीएम से शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि महानगर में लगाई गईं तिरंगा लाइटों में जमकर घालमेल किया गया है। साथ ही उन्होंने 2018-19 और 2019-20 में खरीदी गईं एलईडी लाइटों और सर्किट, हाईमास्क लाइटों की खरीद की जांच की मांग की थी। मामले में सीएम कार्यालय ने अपर मुख्य सचिव नगर विकास को निर्देश दिए गए। अपर मुख्य सचिव ने नगर आयुक्त से मामले की जांच कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर नगर निगम में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जैम पोर्टल से की गई थी खरीद
एलईडी लाइटों की खरीद को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि एलईडी लाइटों की खरीद जैम पोर्टल से की गई। मामले में शिकायत की गई कि अधिकारियों ने पोर्टल पर निविदा डालने के दौरान पीएसी (प्रॉपर्टी आर्टिकल सर्टिफिकेट) की बाध्यता की गई। इसे लेकर शासन जांच कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed