{"_id":"65bffb2ad98e3b44c90a5b56","slug":"internal-roads-will-be-built-in-defense-corridor-at-a-cost-of-rs-6127-crores-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-257054-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर में 61.27 करोड़ से बनेंगी आंतरिक सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर में 61.27 करोड़ से बनेंगी आंतरिक सड़कें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड की आंतरिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए औद्योगिक विकास मंत्री ने 61.27 करोड़ जारी करने के आदेश दे दिए हैं। सड़कें बनने के बाद यहां पर कई और कंपनियों की यूनिट लगाने का काम शुरू होने की संभावना बढ़ जाएगी।
झांसी की गरौठा तहसील के छह गांवों की 1034 हेक्टेयर जमीन पर डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। इसके लिए चार कंपनियों ने फैक्टरी लगाने के लिए सरकार से अनुबंध भी कर लिया है। इनमें एक कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने डेढ़ करोड़ की लागत से अपनी यूनिट की स्थापना का काम भी शुरू कर दिया है। ये कंपनी मिसाइल बनाएगी। वहीं, डिफेंस कॉरिडोर में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए सरकार ने यहां पर आंतरिक सड़कों का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने डिफेंस काॅरीडोर के झांसी नोड की आंतरिक सड़कें बनाने के लिए 61.27 करोड़ की राशि जारी करने का आदेश दिया है।
तीन इकाइयों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी
झांसी। औद्योगिक एवं रोजगार प्रोत्साहन के अंतर्गत मेगा सेक्टर की जिन तीन इकाईयों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने का आदेश दिया गया है, उनमें सिद्धबली स्टील कंपनी मुजफ्फरनगर, क्रीमी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बुलंदशहर, एलियांज डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड मथुरा शामिल है।