{"_id":"69af313f2706bb71af02d326","slug":"intercitys-engine-failed-after-colliding-with-a-camel-train-stopped-for-two-and-a-half-hours-jhansi-news-c-11-jhs1019-752922-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ऊंट से टकराई इंटरसिटी का इंजन फेल, ढाई घंटे खड़ी रही, इंजन बदलकर झांसी पहुंची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ऊंट से टकराई इंटरसिटी का इंजन फेल, ढाई घंटे खड़ी रही, इंजन बदलकर झांसी पहुंची ट्रेन
Tue, 10 Mar 2026 08:11 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:11 AM IST
सार
हादसा डबरा व कोटरा के बीच हुआ है। ट्रेन चालक ने किसी प्रकार गाड़ी को सोनागिर स्टेशन तक पहुंचाया। इंजन फेल होने के कारण दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को झांसी लाया गया।
विज्ञापन
ट्रेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी से सोमवार सुबह ऊंट टकरा गया। गाड़ी के इंजन का एंगल सहित प्रेसर पाइप उखड़ गया। ट्रेन चालक ने किसी प्रकार गाड़ी को सोनागिर स्टेशन तक पहुंचाया। इंजन फेल होने के कारण दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को झांसी लाया गया। गाड़ी करीब ढाई घंटे की देरी से झांसी पहुंची।
इटावा से चलकर झांसी की ओर आने वाली इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (11904) सुबह 8:49 बजे डबरा स्टेशन से झांसी के लिए रवाना हुई। गाड़ी डबरा व कोटरा स्टेशन के बीच चल रही थी, तभी पटरी पर घूम रहे ऊंट से गाड़ी टकरा गई। चालक ने 8:55 बजे गाड़ी को रोककर इंजन की जांच की। इंजन के नीचे लगा गाड़ी का प्रेसर पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। किसी प्रकार चालक गाड़ी को लेकर 9:22 बजे सोनागिर स्टेशन पहुंचा। लेकिन इंजन फेल होने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम सहित अफसरों को दी गई। कंट्रोल रूम ने मौके पर नया इंजन भेजकर गाड़ी को 11:21 बजे सोनागिर से रवाना कराया।