फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Intercity Express could not leave in the morning due to late arrival

देरी से आने पर सुबह समय से नहीं जा सकी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Intercity Express could not leave in the morning due to late arrival
झांसी। सर्दियों में झांसी से लखनऊ के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस की चाल बिगड़ती जा रही है। आए दिन यह ट्रेन देरी से रवाना हो रही है। शनिवार को यह ट्रेन सवा घंटे देरी से रवाना हो सकी। इस कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के सैकड़ों यात्री झांसी से सुबह 6.15 बजे चलने वाली 11109 इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए यात्रा करते हैं। साथ ही मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। यह ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक मानी जाती है। इस ट्रेन में आरक्षण भी अंतिम समय तक मिल जाता है। मगर यह ट्रेन आए दिन झांसी से देरी से रवाना हो रही है। शनिवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय की जगह सुबह 7.35 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

दरअसल, तकनीकी कारणों से लखनऊ से चलकर झांसी आने वाली 11110 इंटरसिटी शुक्रवार की रात अपने निर्धारित समय 10.35 बजे की जगह ढाई घंटे देरी से झांसी आई। इसके बाद ट्रेन को वॉशिंग साइडिंग में परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इस काम में कम से कम छह घंटे का वक्त लग जाता है। इस कारण शनिवार की सुबह यह ट्रेन समय से रवाना नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 घंटे देरी से आई मदुरई चंडीगढ़ एक्सप्रेस
झांसी। दक्षिण भारत में हो रही लगातार बारिश का असर रेल संचालन पर पड़ रहा है। इस समस्या के कारण दक्षिण भारत की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से आ रहीं हैं। शनिवार को 02687 मदुरई चंडीगढ़ एक्सप्रेस 30 घंटे, 12707 तिरुपति निजामुद्दीन संपर्क क्रांति सात घंटे व 12269 मद्रास निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से आई। उक्त ट्रेनों की देरी के कारण 30 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। उनको दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए जाना पड़ा, जिससे वह परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed