{"_id":"61994233bcc08d659d22d6cf","slug":"intercity-express-could-not-leave-in-the-morning-due-to-late-arrival-jhansi-news-jhs20921754","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से आने पर सुबह समय से नहीं जा सकी इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से आने पर सुबह समय से नहीं जा सकी इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
झांसी। सर्दियों में झांसी से लखनऊ के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस की चाल बिगड़ती जा रही है। आए दिन यह ट्रेन देरी से रवाना हो रही है। शनिवार को यह ट्रेन सवा घंटे देरी से रवाना हो सकी। इस कारण यात्री परेशान रहे।
बुंदेलखंड के सैकड़ों यात्री झांसी से सुबह 6.15 बजे चलने वाली 11109 इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए यात्रा करते हैं। साथ ही मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। यह ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक मानी जाती है। इस ट्रेन में आरक्षण भी अंतिम समय तक मिल जाता है। मगर यह ट्रेन आए दिन झांसी से देरी से रवाना हो रही है। शनिवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय की जगह सुबह 7.35 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
दरअसल, तकनीकी कारणों से लखनऊ से चलकर झांसी आने वाली 11110 इंटरसिटी शुक्रवार की रात अपने निर्धारित समय 10.35 बजे की जगह ढाई घंटे देरी से झांसी आई। इसके बाद ट्रेन को वॉशिंग साइडिंग में परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इस काम में कम से कम छह घंटे का वक्त लग जाता है। इस कारण शनिवार की सुबह यह ट्रेन समय से रवाना नहीं हो सकी।
विज्ञापन
30 घंटे देरी से आई मदुरई चंडीगढ़ एक्सप्रेस
झांसी। दक्षिण भारत में हो रही लगातार बारिश का असर रेल संचालन पर पड़ रहा है। इस समस्या के कारण दक्षिण भारत की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से आ रहीं हैं। शनिवार को 02687 मदुरई चंडीगढ़ एक्सप्रेस 30 घंटे, 12707 तिरुपति निजामुद्दीन संपर्क क्रांति सात घंटे व 12269 मद्रास निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से आई। उक्त ट्रेनों की देरी के कारण 30 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। उनको दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए जाना पड़ा, जिससे वह परेशान रहे।