{"_id":"6883b49b9e74d3f88c0e3d62","slug":"instructions-to-speed-up-development-work-bdo-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-107019-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश : बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश : बीडीओ
विज्ञापन
- ग्राम पंचायत अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी ने कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित आवासों की स्थिति का जायजा लिया और सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि जिन पात्र लाभार्थियों का सर्वे शेष है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।
बैठक में जलभराव की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में जलभराव की समस्या है, वहां संबंधित लेखपालों से समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए। ग्रामीणों की समस्याएं प्राथमिकता पर सुनी जाएं और उनके निस्तारण में लापरवाही न हो।
विज्ञापन
उन्होंने फैमिली आईडी बनाने को लेकर भी निर्देश दिए। बताया कि वर्तमान में 78 प्रतिशत लोगों के पास राशन कार्ड हैं। जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं उन परिवारों की पहचान के लिए शासन से फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। शेष 22 प्रतिशत परिवारों के लिए फैमिली आईडी बनाई जानी है। यह कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इसके अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी ने पौधरोपण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पौधों की जियो टैगिंग कर उन्हें हरीतिमा एप पर अपलोड किया जाए। जो पौधे खराब हो चुके हैं, उन्हें बदला जाए और उनकी समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।