फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   inspecter suspended

भांग की दुकान पर मिला था गांजा, एसओ लाइन हाजिर

Fri, 31 Jan 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
inspecter suspended
झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में स्टिंग के दौरान एसएसपी के गांजा खरीदने के बाद आखिरकार बड़ागांव थानाध्यक्ष पर गाज गिर गई। उनको लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम थाना बड़ागांव क्षेत्र स्थित बराठा मार्ग स्थित भांग की दुकान पर पहुंचकर एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने गांजा खरीदा था। उन्होंने मौके से दो लोगों को पकड़ा था। इस मामले में एसएसपी ने नाराजगी जाहिर कर थानेदार को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। इस घटना के बाद बड़ागांव थाना प्रभारी पर गाज गिरना तय माना जा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी ने इस मामले में बड़ागांव थानाध्यक्ष सुधीर पवार को लाइन भेजा है। इसी तरह, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक दीपक मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक बरुआसागर, प्रभारी निरीक्षक बरुआसागर ब्रजनेश कुमार व एरच प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा को अपराध भेजा है। इसी तरह, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक वीरसिंह को थानाध्यक्ष बड़ागांव, चौकी प्रभारी इलाइट उपनिरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय को थानाध्यक्ष एरच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed