फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   inspect hanpump

हैंडपंपों का सत्यापन करेंगी 40 टीमें

Sat, 09 Dec 2017 01:43 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 09 Dec 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
inspect hanpump
fourteen team - फोटो : demo
विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम कर्ण सिंह चौहान ने कहा कि जिले में 40 टीमें लगभग 400 हैंडपंपों का सत्यापन करेंगी। पानी का डिस्चार्ज व हैंडपंप का प्लेटफॉर्म देखेंगी। जल निगम, यूपी एग्रो सत्यापन में मदद करेंगे। वीएचएनडी के लिए अधिकारी अपने गोद लिए गांव का भ्रमण करें। लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराएं। जल्द कार्य पूरे हों, इसलिए ई-टेंडरिंग की कार्रवाई शुरू करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थल, स्कूल और अस्पतालों में हैंडपंप जरूर चालू रहे। टीमें सत्यापन में हैंडपंप की गहराई, पानी का डिस्चार्ज जरूर देखें। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गांव में खुली बैठक कर ग्रामीणों को कराए जाने वाले कार्य और उनके स्थल की जानकारी दी जाए। डीसी मनरेगा आरके लोधी ने बताया कि मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य 11.79 लाख के सापेक्ष 18.66 लाख सृजित किए गए हैं। 45028 परिवार को कार्य से आच्छारित किया गया। उपायुक्त स्वरोजगार लालजी यादव ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017-18 तक वार्षिक लक्ष्य 3225 है। शत प्रतिशत लाभार्थियों का चयन पूर्ण कर लिया गया है। 3121 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 1989 को द्वितीय किस्त जारी कर दी गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि गोद लिए गांव में वीएचएनडी के समय जरूरी भ्रमण करें। सीडीओ ए दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed