फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   inlegal wine capture

जहरीली शराब का जखीरा पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
inlegal wine capture
inlegal wine capture
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने महावीरनपुरा में छापा मारकर ओपी केमिकल के मिश्रण से तैयार की जा रही जहरीली शराब भारी मात्रा में बरामद की है। खाली बोतलें, ढक्कन व क्वार्टर भी बरामद किए गए। साथ ही इस धंधे से जुड़े चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना प्रभारी आशीष मिश्रा व एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर नयागांव महावीरन चौराहे पर एक पिकअप गाड़ी की जांच की। जांच के दौरान गाड़ी में दो पिपिया में 100 लीटर ओपी केमिकल वाली शराब, देसी शराब की 1100 खाली बोतलें, 3.20 लाख ढक्कन, 90 देसी शराब के क्वार्टर, केमिकल और दो हजार नकली बारकोड, एक शीशी केमिकल व साढ़े तीन हजार पीस सफेद टिकली बरामद की गई। मौके से रक्सा क्षेत्र के कोटखेरा व हाल बैंकर्स कॉलोनी लहरगिर्द निवासी चालक प्रमोद राय को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर इस धंधे से जुड़े प्रेमनगर क्षेत्र के राजीव नगर निवासी महेंद्र राय व बड़ागांव के गांव लेवा व हाल सांई मंदिर के पास पाल कॉलोनी निवासी सुनील कुमार को पकड़ा गया।
विज्ञापन

उक्त दोनों के पास से छह पिपिया में 240 लीटर अपमिश्रित केमिकल वाली जहरीली शराब, देसी शराब की 1300 खाली बोतलें, अंग्रेजी शराब की 30 खाली बोतलें, 3.20 लाख नकली ढक्कन आदि बरामद किया गया। पूछताछ में नकली ढक्कन और बारकोड सप्लाई करने वाले कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद मोहल्ला निवासी प्रदीप ओमहरे का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed