फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inlegal vendor is going on on train

ट्रेनों में अवैध वेंडिंग,,,,

Thu, 05 Dec 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inlegal vendor is going on on train
झांसी। ट्रेनों में अवैध खानपान का कारोबार खूब फलफूल रहा है। इसकी कमान तीन माफियाओं के हाथों में है। आरपीएफ कमांडेंट ने अवैध वेंडिंग पर लगाम कसने के लिए एक टीम का गठन कर रखा है, जो प्रतिदिन दो से तीन अवैध वेंडर पकड़ती है। मगर, इसके बाद भी अवैध वेंडिंग को बढ़ावा देने वाले माफिया अपने लोगों को सक्रिय बनाए हैं। इसके चलते कमांडेंट ने ललितपुर, तालबेहट और बबीना के चौकी और थाना प्रभारियों को वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन

रेल मंडल झांसी से बीना, झांसी से धौलपुर, झांसी से भीमसेन और झांसी से मानिकपुर तक फैला हुआ है। प्रतिदिन मंडल से दो सौ से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर खानपान का इंतजाम कर रखा है। बावजूद, इसके ट्रेन और प्लेटफार्मों पर अवैध वेंडिंग थम नहीं रही है। सूत्रों के अनुसार ट्रेनों को तीन माफियाओं ने आपस में बांट रखा है, उसी हिसाब से उनके वेंडर खानपान सामग्री बेचने का काम करते हैं। सबसे ज्यादा गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, मूंगफली, अनाधिकृत कंपनी का पानी, पेठा बेच रहे हैं।
विज्ञापन

खासकर पंजाब मेल, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल, झांसी लखनऊ इंटरसिटी, झांसी लखनऊ पैसेंजर, झांसी कानपुर पैसेंजर, झांसी बांदा पैसेंजर आदि ट्रेनों में पेठा जा रहा है। इतना ही नहीं, घटिया क्वालिटी का पेठा एक सौ रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। उसमें भी मात्रा एक किलो की जगह छह सौ से सात सौ ग्राम ही दी जा रही है। इस अवैध कारोबार की जानकारी होने के बाद भी आरपीएफ, आरपीएफ की खुफिया शाखा व जीआरपी शांत बनी हुई है, इससे रेल प्रशासन को राजस्व की व यात्रियों को स्वास्थ्य की हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध वेंडरों को पकड़ने के लिए एक सहायक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल टीम को लगाया गया है। जो अच्छा काम कर रही है। साथ ही जिन सेक्शन में अवैध वेंडिंग की ज्यादा शिकायत रहती है, उनके चौकी व थाना प्रभारियों को वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
उमाकांत तिवारी, आरपीएफ कमांडेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed