{"_id":"616c39817b6e953bed7081dc","slug":"injured-truck-driver-and-cleaner-died-in-road-accident-another-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सड़क दुर्घटना में घायल ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत, दूसरे चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सड़क दुर्घटना में घायल ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत, दूसरे चालक की हालत गंभीर
Sun, 17 Oct 2021 08:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:26 PM IST
सार
इलाज के दौरान ड्राइवर पर्वत सिंह व क्लीनर विशाल की मौत हो गई। दूसरे ड्राइवर मानसिंह की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में शनिवार की रात हुए सड़क दुर्घटना में घायल ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। कानपुर से झांसी आ रहे एक ट्रक की बड़ागांव में स्टेयरिंग फेल हो गई थी, जिससे ट्रक पुलिया से टकरा गया था।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर जालौन के कालपी निवासी मानसिंह, दूसरे ड्राइवर पर्वत सिंह (40) व कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी क्लीनर विशाल (18) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लाया गया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान ड्राइवर पर्वत सिंह व क्लीनर विशाल की मौत हो गई। दूसरे ड्राइवर मानसिंह की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन