फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Injured bank employee from Mahoba died in accident in jhansi

Jhansi News: दुर्घटना में घायल बैंक कर्मचारी ने तोड़ा दम, बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुआ हादसा

Sat, 31 Dec 2022 06:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 31 Dec 2022 06:33 PM IST
सार

महोबा के खरैला निवासी हिमांशु मिश्रा (28) कोआपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवारशाम वह बाइक से बैंक से वापस घर जा रहा था। तभी रेवई चौकी के आगे उसकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Injured bank employee from Mahoba died in accident in jhansi
हादसे में घायल युवक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क दुर्घटना में घायल बैंक कर्मचारी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह हादसे का शिकार हुआ था।

विज्ञापन


महोबा के खरैला निवासी जगत प्रसाद मिश्रा कोआपरेटिव बैंक में लिपिक हैं। जबकि, उनका पुत्र हिमांशु मिश्रा (28) बैंक में ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ चरखारी में रहता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर बैंक से वापस घर जा रहा था। इसी दरम्यान रेवई चौकी के आगे उसकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। हिमांशु के तीन मासूम बच्चे हैं। हादसे से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed