फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Initiative taken for construction of Achousa siphon, MLA wrote a letter

Jhansi News: अचौसा साइफान निर्माण के लिए हुई पहल, विधायक ने लिखा पत्र

Sat, 08 Mar 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Initiative taken for construction of Achousa siphon, MLA wrote a letter
गुरसराय। सहकार भारती के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी अजनेरी की मांग पर उपजिलाधिकारी, मऊरानीपुर विधायक डाॅ. रश्मि आर्य ने प्रखंड बेतवा नहर के अधिशासी अभियंता को लिखा पत्र लिखकर अचौसा साइफन की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बामौर विकासखंड के ग्राम अचौसा में नहर किनारे स्थित मां गौरीधाम शांति आश्रम की पुलिया से सेरिया की तरफ एक साइफन बना हुआ है, जिसकी क्षमता बहुत कम है। सहकार भारती के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी अजनेरी लगातार अधिकारियों से मिलकर और पत्राचार के माध्यम से साइफन की दोगुनी क्षमता बढ़ाकर एक नई पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। योगेश अजनेरी के लिखे पत्र पर पहले उपजिलाधिकारी टहरौली ने जिला मजिस्ट्रेट सहित प्रखण्ड बेतवा नहर के अधिशासी अभियंता को भी साइफन की क्षमता को दोगुनी करने के लिए पत्राचार किया था। इसके बाद मऊरानीपुर विधायक डाॅ. रश्मि आर्य ने प्रखंड बेतवा नहर झांसी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर अचौसा साइफन की दोगुनी क्षमता कर एक नई पुलिया निर्माण करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed