फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   information will get at home

घर बैठे मिलेगी मजदूरी की जानकारी

Mon, 28 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
information will get at home
manrega, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को अपनी मजदूरी मिलने की जानकारी अब घर बैठे हो जाएगी। इसके लिए उन्हें बैंक तक नहीं भागना पड़ेगा। सरकार ने उनके लिए एनई-एसएमएस योजना प्रारंभ की है। एक अप्रैल से शुरू होने वाली यह योजना मजदूरों के भुगतान में पारदर्शिता का काम करेगी।  
विज्ञापन


महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश में जुटे अधिकारी भुगतान करते समय कोई न कोई गड़बड़ी कर देते हैं। इससे कभी मजदूर के खाते में रुपये नहीं पहुंचते, तो कभी किसी का पैसा किसी और के खाते में पहुंच जाता है। कभी कम रुपये आते हैं तो कभी अधिक रुपये पहुंच जाते हैं। इन सबका खामियाजा उस मजदूर को उठाना पड़ता है, जिसे रुपयों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


मनरेगा उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मनरेगा के तहत होने वाले भुगतान का तरीका बदल दिया गया है। अभी तक तो खामियां भुगतान में होती थीं, उन्हें दूर कर अब अत्याधुनिक तरीके से ई-पेमेंट के जरिए भुगतान किया जाएगा। इससे गलत ट्रांजेक्शन, खातों की गड़बड़ी और मेहनताना कम अथवा अधिक आने की शिकायतों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब किसानों/ मजदूरों के खातों में सीधे पैसा पहुंचेगा और इसका एसएमएस उनके मोबाइल नंबर पर आएगा। इस सेवा को एनई-एसएमएस का नाम दिया गया है। इस नाम से आने वाले मैसेज में मजदूर के भुगतान संबंधी सभी जानकारी होगी। इसके लिए बैंकों में प्रक्रिया जारी है। इसे एक अप्रैल से इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed