फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inflation is taking a heavy toll on faith

Jhansi News: आस्था पर भारी पड़ रही महंगाई

Tue, 01 Oct 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Inflation is taking a heavy toll on faith
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शारदीय नवरात्र तीन अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए मंदिरों और पूजा पंडालों को सजाया जा रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और धूमधाम से नवरात्र मनाया जाता है लेकिन पूजा पंडालों में इस बार महंगाई का असर पड़ रहा है।

तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके लिए दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियों को विराजमान कर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। नवरात्र के लिए गल्ला मंडी मार्ग पर स्थित बाड़े में इन दिनों मूर्तिकार जितेंद्र कुशवाहा दुर्गा मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार छह से 10 फीट की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। इनकी कीमत सात हजार से 40 हजार तक साइज के अनुसार बुकिंग की गई है। उनकी मूर्तियां स्थानीय के अलावा मऊरानीपुर, गरौठा, शिवपुरी, निवाड़ी, बबीना, करैरा, मोठ तक जाती हैं लेकिन इस बार महंगाई का असर इस बार नवरात्र की मूर्तियों पर पड़ा है।
विज्ञापन

लाल, काली, पीली मिट्टी, बांस, घास, सुतली, पटिया और पेंट के दामों में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि होने से मूर्तियों की कीमतों में एक से दो हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। पहले जो छह फीट की मूर्ति पांच हजार में आती थी। अब सामान महंगा होने के कारण सात हजार की हो गई हैं। उन्होंने बताया कि महंगाई के कारण अब बुकिंग होने के बाद ही मूर्तियाें को तैयार किया जा रहा है। इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो क्यूएक्सएल 995
बंगाल के कारीगर बना रहे है 150 फीट ऊंचा पंडाल

झांसी। मां मंगला काली विद्यापीठ उत्सव समिति सदर बाजार के तत्वावधान में दुर्गा उत्सव की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। बंगाल के कारीगरों की ओर से 150 फीट ऊंचा विशाल एवं आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसमें मां काली विराजमान होगी। यह जानकारी समिति सदस्य आशीष मुखरैया, मनोज विजय, दीपक मौर्य, नीरज महाराज, राम प्रकाश भगत ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed