{"_id":"6276c276421c7e30313ea5ff","slug":"indore-fire-kand-jhansi-news-jhs220221949","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के रहने वाले शुभम ने इंदौर में की वहसीयाना हरकत, सात लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के रहने वाले शुभम ने इंदौर में की वहसीयाना हरकत, सात लोगों की मौत
विज्ञापन
झांसी। झांसी के रहने वाले शुभम दीक्षित ने इंदौर में जाकर वहशियाना हरकत कर दी। उसने बदला लेने के लिए बिल्डिंग के नीचे खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। थोड़ी देर में इस आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से सात लोग जिंदा जल गए। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
इंदौर के विजय नगर थाना के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक संदिग्ध रूप से दाखिल हुआ और वहां खड़े वाहन में आग लगाने के बाद फरार हो गया। बिल्डिंग के बाहरी गेट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में जो युवक दिखाई पड़ रहा उसकी शिनाख्त झांसी के शुभम दीक्षित के तौर पर हुई है। इंदौर पुलिस के मुताबिक जिस युवक ने आग लगाई वह यहां रहने वाली एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। गुस्से में शुभम शुक्रवार रात युवती की गाड़ी में आग लगाने पहुंचा था। इसी आग ने धीरे-धीरे करके पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के मुताबिक छह महीने पहले शुभम यहां किराएदार के तौर पर रहने आया था।
थोड़ी देर में आग पूरी इमारत में फैल गई। आग की चपेट में आने से सात लोग जिंदा जल गए। इनमें दो महिला एवं पांच पुरुष हैं। पुलिस के अनुसार आग इस कदर विकराल रूप में फैल गई कि लोगों को दो मंजिल से कूदकर भागना पड़ा। इसमें नौ लोगों को बचाया गया।
विज्ञापन
इंदौर एसपी (ईस्ट) संपत उपाध्याय के मुताबिक सीसीटीवी में पाए गए युवक की तलाश की जा रही है। उसके बारे में अभी तक यह मालूम चला है कि वह झांसी अथवा दतिया का रहने वाला है। इसके अन्य पहलुओं की जांच कराई जा रही है। वहीं, एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि अभी मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है।