{"_id":"67b23a00cc4b12bee3081fcc","slug":"indore-became-the-winner-of-atal-bihari-vajpayee-challenge-cup-jhansi-news-c-318-1-gur1001-102095-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अटल बिहारी वाजपेयी चैलेंज कप की विजेता बनी इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अटल बिहारी वाजपेयी चैलेंज कप की विजेता बनी इंदौर
Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ को 46 रन से हराया, इंदौर के राज नायक रहे मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चैलेंज कप 2025 का फाइनल मुकाबला इंदौर ने जीत लिया। खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित प्रथम लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन इंदौर ने 9 विकेट पर 202 रन बनाए। वहीं, चंडीगढ़ की टीम 10 विकेट खोकर 156 रन पर सिमट गई।
रविवार को हुए मैच के उद्घाटन के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार एवं अपना दल के राष्ट्रीय सचिव शिवकुमार सोलंकी रहे। मैच की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गुरसराय जयपाल सिंह राजू चौहान ने की। मैन ऑफ द मैच राज नायक इंदौर,मैन ऑफ द टूर्नामेंट एवं बेस्ट बॉलर अली मलिक हरियाणा, बेस्ट बैट्समैन विक्रांत सिंह इंदौर, बेस्ट फील्डिंग शशांक लिटोरिया इंदौर को दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार एवं सह संयोजक सत्येंद्र सिंह राजा जी चौहान ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन पार्षद गोविंद सिंह सिसोदिया ने किया। कमेंट्री महेश कुशवाहा एवं जितेन्द्र पटेल ने की। एंपायर यादवेंद्र सिंह एवं मोहन रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षक नेता करन सिंह जू देव,रमेश मौर्य, मेजर अखिलेश पिपरैया, ओमप्रकाश लाला,कुंजबिहारी अरजरिया रघुबीर यादव,अजय यादव एडवोकेट, योगेश त्रिपाठी, रामेश्वर पाठक, योगेश जैन, अखंड प्रताप सिंह, सत्यम चौहान दीपक यादव, शिवकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।