{"_id":"5dfb711d8ebc3e87d700d389","slug":"indian-russian-army-joint-exercise-in-concluded-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: भारत रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास का समापन, दोनों देशों की तीनों सेनाओं ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: भारत रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास का समापन, दोनों देशों की तीनों सेनाओं ने किया अभ्यास
Thu, 19 Dec 2019 06:16 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
india russia joint exercise
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के बबीना कैंट में गुरुवार को भारत रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास 'इंद्र 2019' का समापन हुआ । 10 दिन चले इस युद्धाभ्यास में दोनों ही सेनाओं ने अपने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। भारत में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों देशों की थल सेना वायु सेना और नौसेना ने संयुक्त अभ्यास किया।
विज्ञापन
बबीना के साथ ही महाराष्ट्र के गोवा और पुणे में भी बराबर नौसेना और वायु सेना के अभ्यास चलते रहे। इन तीनों स्थानों पर चल रहे युद्ध अभ्यास का मुख्यालय बबीना में ही रहा। समापन समारोह में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक मौजूद रहे। उन्होंने इस एक्सरसाइज को दोनों देशों के रिश्तो को और मजबूत करने वाला बताया । साथ ही यह भी कहा कि दोनों देशों के सैन्य अनुभव आतंकवाद के खात्मे के लिए कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन
बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में हुए प्रदर्शन में दोनों देशों की सेनाओं की टुकड़ियों ने आतंकवादियों के कब्जे में एक गांव को प्रतीकात्मक रूप से मुक्त कराया। इस दौरान बड़ी तादाद में t90 टैंक बीएमपी मोर्टार रॉकेट लॉन्चर एयर डिफेंस सिस्टम मानव रहित विमान एलएमजी व अन्य हत्यारों संयुक्त सैनिकों की टुकड़ियों ने आतंकियों पर भारी गोलाबारी करते हुए गांव को आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त कराया।
विज्ञापन
बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में एकदम युद्ध जैसा माहौल बन रहा था। सेना के अद्भुत प्रदर्शन को देखकर रक्षा राज्य मंत्री भी उत्साहित दिखे। इसके बाद औपचारिक समापन समारोह संपन्न हुआ।