फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increased prices of gas cylinders, women upset

गैस सिलिंडर के बढ़े दाम, महिलाएं परेशान

Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Increased prices of gas cylinders, women upset
झांसी। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ ही सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में पचास रुपये का इजाफा किया गया है। एक साथ 50 रुपये बढ़ने से लोगों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। चुनाव के बाद रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं में रोष है।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री पर लगातार बढ़ रही महंगाई ने तो आम आदमी का जीना तो पहले ही मुहाल कर दिया था। लेकिन अब रसोई गैस सिलिंडर के दामों में एकाएक 50 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। दाम बढ़ने का सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ा है। जिससे 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलिंडर 934 रुपये से बढ़कर 984 रुपये हो गए हैं। महिलाओं के अनुसार बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ा है। लगातार बढ़ रहीं महंगाई के कारण रसोई का बजट दोगुना हो गया है।
विज्ञापन

महंगाई ने तो आम आदमी को पशोपेश में डाल दिया है। सिलिंडर पर कई बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं। दामों को नियंत्रित करना आवश्यक है।
दीपिका, गृहणी
खाद्य सामग्री पर तो पहले की महंगाई की मार थी। अब सिलिंडर के दामों को पचास रुपये बढ़ा दिया गया है। जो महिलाओं के लिए परेशानी का सबब है।
वर्षा रायकवार, गृहणी
दामों को नियंत्रित करने की जगह लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिसका सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है।
ममता अग्रवाल, गृहणी
महंगाई बढ़ रही है तो लोगों की आमदनी भी बढ़ रही है। रसोई गैस के सिलिंडर के दाम बढ़ने से कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।
दीक्षा अग्रवाल, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed