फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inauguration of schemes worth 327 crores, Yogi will lay the foundation stone

Jhansi News: 327 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे योगी

Tue, 22 Nov 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of schemes worth 327 crores, Yogi will lay the foundation stone
झांसी। निकाय चुनाव के ठीक पहले बृहस्पतिवार को झांसी आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई सौगात देंगे। वो 327.48 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

बताया गया कि सीएम का हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को सुबह 10:50 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से उनका काफिला सभा स्थल के लिए रवाना होगा। सीएम इलाइट चौराहा, जीवनशाह, खंडेराव गेट होते हुए लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे और 307.24 करोड़ की 93 परियोजनाओं एवं कार्यों का लोकार्पण और 20.24 करोड़ की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। डेढ़ घंटे तक जनसभा स्थल पर रहने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वो हेलीकॉप्टर से 12:40 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार की सुबह आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह, डीआईजी जोगेंद्र कुमार, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस एलवीएम पहुंचे।
विज्ञापन

इन प्रमुख योजनाओं का होगा लोकार्पण
- बबीना के 15 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की 246.84 करोड़ की परियोजना।
- बबीना के रुद्रबलौरा गांव में 11.46 करोड़ से बना राजकीय आईटीआई का भवन।
- रानीपुर लुहार गांव मार्ग पर 7.84 करोड़ से बना सुखनई नदी सेतु एवं पहुंच मार्ग।
- 4.26 करोड़ से बरुआसागर से तिलैथा के बीच बना 22 किलोमीटर का मार्ग।
- एक करोड़ से चार स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण व मरम्मत कार्य।
इन मुख्य कार्यों का होगा शिलान्यास
- 8.93 करोड़ से होने वाला बिजौली तालाब का सौंदर्यीकरण।
- 4.16 करोड़ से यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी से जेल चौराहा एवं जीवनशाह तिराहे से बीकेडी चौराहा होते हुए ग्वालियर रोड स्थित अटल पथ तक बायीं ओर आइकोनिक रोड योजना के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 63 लाख से बरुआसागर के फुटेरा गांव में खेल मैदान/मिनी इंडोर हॉल का निर्माण कार्य।
- 50 लाख से दुनारा में होने वाले भूखंड पर बारात घर का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed