फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In view of the rush of passengers, frequency of special trains has been increased.

Jhansi News: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

Sat, 13 Apr 2024 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
In view of the rush of passengers, frequency of special trains has been increased.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई स्पेशल गाड़ियों के फेरे बढ़ा दिए। रेल अफसरों के मुताबिक हुबली-गोमतीनगर स्पेशल (07305/07306) 13 अप्रैल से 21 मई तक पांच फेरे लगाएगी। यह गाड़ी हुबली से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद भोपाल, इटारसी के रास्ते दूसरे दिन झांसी स्टेशन पर तड़के 3:35 बजे पहुंचेगी। यहां से कानपुर के रास्ते 10:35 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। वापसी में कानपुर के रास्ते से होते हुए शाम को 4:30 बजे झांसी पहुंचेगी। वापस उसी रास्ते होते हुए हुबली जाएगी। इस ट्रेन में 13 स्लीपर कोच होंगे। इसी तरह लोकमान्य तिलक-गोरखपुर के बीच स्पेशल गाड़ी (01123) 28 जून तक चलेगी। वह कुल 13 फेरे लगाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12:15 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन झांसी स्टेशन पर 7:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन झांसी स्टेशन पर सुबह दस बजे पहुंचेगी। पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (01431) 28 जून तक चलेगी। यह कुल 13 फेरे लागएगी। पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी झांसी स्टेशन पर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन झांसी स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे आएगी। इसके अगले दिन पुणे स्टेशन पहुंचेगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गर्मियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अभी अन्य विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed