फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the semifinal round of Shamsher Indus Sports

शमशेर के गोल से सिंधू स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में

Sat, 30 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
In the semifinal round of Shamsher Indus Sports
झांसी। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के खेल मैदान में शुक्रवार को विनोद खांडेकर अंडर-21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हाकी प्रतियोगिता के तहत क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें सिंधू स्पोर्ट्स क्लब हरियाणा ने स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ को 2-0 से, साईं लखनऊ ने एमपी अकादमी भोपाल को 2-1 से, सेल राउरकेला ने तमिलनाडु को 1-0 से तथा पीएनबी अकादमी दिल्ली ने एलवीएम झांसी को 6-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सिंधू स्पोर्ट्स क्लब हरियाणा व स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के खिलाड़ियों में जोरदार संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हो सका। लेकिन दूसरे हाफ में सिंधू स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने मैच का रुख मोड़ दिया। 53वें मिनट में सिंधू स्पोर्ट्स के शमशेर एवं 65 वे मिनट में सुनील ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया।
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में साईं लखनऊ ने एमपी अकादमी भोपाल को 2-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से पहला गोल 8वें मिनट में इक्तिदार ने दूसरा गोल 14वें मिनट में अनवर ने किया। वहीं भोपाल की ओर से 25वें मिनट में साकेत ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर फाइनल में राउरकेला सेल ने तमिलनाडु को 1-0 से हराया। सेल की ओर से 43वें मिनट में अभिराम ने विजयी गोल किया। वहीं, चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पीएनबी अकादमी दिल्ली ने एलवीएम झांसी को करारी मात दी। मैच के 37वें मिनट में सोनू ने, 44 व 48 मिनट में रमनदीप ने, 60वें मिनट में फिर सोनू ने 64वें मिनट में एवं 66वें मिनट में ललित ने गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed