फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the procession of Maharishi Valmiki, there was an influx

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब

Thu, 21 Oct 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
In the procession of Maharishi Valmiki, there was an influx
झांसी। शहर में बुधवार को विभिन्न संगठनों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर लोगों ने रामायण पाठ कर भंडारे का आयोजन किया। वक्ताओं ने श्रद्धालुओं से महर्षि के बताए रास्ते पर चलने व भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति नगर निगम के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर महेश उपाध्याय, सुभाष चौरसिया, चंदू जैन, किशन गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

शाम को विचार सम्मेलन में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, नगर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया ने विचार व्यक्त किए। मुख्य संयोजक अशोक प्याल ने सभी अतिथियों को शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदनपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर रामायण पाठ किया गया। तत्पश्चात भंडारे के साथ महोत्सव का समापन हुआ। महंत जगदीश सिंह बुंदेला ने श्रद्धालुओं से महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने व भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष संदीप सरावगी ने नगर निगम परिसर में स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विशाल पिपरिया, विकास पिपरिया, राजू सेन उपस्थित रहे।

कुलदीप सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में एनआर सिंह ने महर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं रामायण की चौपाइयों का गायन किया। रघुराज सिंह इंटर कालेज पठौरिया में अध्यक्षा विजय लक्ष्मी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला।संयुक्त निदेशक अजय पाल सिंह ने लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed