{"_id":"6af4caab33f0723f160b180c","slug":"in-the-pink-toilets-some-rooms-are-found-locked-while-in-others-sanitary-napkins-are-missing-jhansi-news-c-11-jhs1004-914844-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पिंक टॉयलेट में कहीं बंद कमरे तो कहीं सैनिटरी नैपकिन नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पिंक टॉयलेट में कहीं बंद कमरे तो कहीं सैनिटरी नैपकिन नदारद
विज्ञापन
झांसी। महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट में कहीं सफाई ठीक है तो कहीं जरूरी सुविधाओं का अभाव नजर आया। महानगर के सीपरी बाजार स्थित पिंक टॉयलेट में हैंडवॉश में पानी मिला हुआ था और नलों से पानी धीमी गति से आ रहा था। वहीं, बीकेडी में तीन कमरे बंद मिले और सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन खाली थी।
सिविल अस्पताल के सामने बने पिंक टॉयलेट के बारे में बताया गया कि अस्पताल और मानिक चौक बाजार आने वाली महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। वहीं, बीकेडी चौराहे के पास स्थित पिंक टॉयलेट में महिला प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं थी। यहां शौचालय के तीन कमरे बंद मिले। सैनेटरी नैपकिन की वेंडिंग मशीन में भी नैपकिन नहीं थे। सीपरी बाजार स्थित पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था है, लेकिन यह चालू नहीं मिला। सफाई कर्मी रीता वाल्मीकि ने बताया कि वाटर कूलर में करंट उतरने की समस्या आने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान हैंडवॉश में पानी मिला हुआ था और नलों से पानी का प्रवाह भी धीमा था। बेबी फीडिंग रूम पर ताला लगा मिला। सेनेटरी नैपकिन बॉक्स का लॉक टूटने के कारण मशीन से नैपकिन नहीं मिल पा रहे हैं। यहां पांच रुपये का सिक्का डालकर सैनिटरी नैपकिन लेने की व्यवस्था है।
वहीं, इस मामले में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार का कहना है कि टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। कहीं भी पिंक टॉयलेट में कोई समस्या मिलती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
साफ-सफाई ठीक लेकिन भरोसे की कमी
सीपरी बाजार की कपड़े की दुकान पर काम करने वाली रानी जाटव ने बताया कि वह सुबह 10:30 से रात नौ बजे तक ड्यूटी करती हैं और अक्सर पिंक टॉयलेट का इस्तेमाल करती हैं। उनके मुताबिक, सफाई ठीक रहती है लेकिन रखरखाव पर और ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, बाजार में खरीदारी करने आईं शिक्षिका मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि उन्हें सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और सुविधाओं को लेकर संशय रहता है। एक बार आपात स्थिति में उन्होंने सीपरी बाजार के पिंक टॉयलेट का इस्तेमाल किया तो सफाई ठीक मिली।
चप्पल की व्यवस्था, चोरी की शिकायत भी
निरीक्षण में कुछ टॉयलेट में इस्तेमाल के लिए अलग चप्पलें रखी मिलीं। महिलाओं को अपनी चप्पलें बाहर छोड़कर इन्हें पहनने के लिए कहा जाता है। पंखे लगे मिले और दुर्गंध भी नहीं थी। हालांकि, कुछ महिला कर्मचारियों ने चप्पल चोरी होने की शिकायत की। पड़ताल में सामने आया कि सफाई की व्यवस्था के बावजूद पानी, सैनिटरी नैपकिन और अन्य सुविधाओं के रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत है। पिंक टॉयलेट का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए सभी सुविधाओं का सुचारु संचालन और महिलाओं का भरोसा कायम करना जरूरी है।