फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the exciting match of the quarter-finals, the team of Uttar Pradesh

क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में हरियाणा से हारी उत्तर प्रदेश की टीम

Thu, 28 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
In the exciting match of the quarter-finals, the team of Uttar Pradesh
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व पंजाब की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, अपर जिलाधिकारी संजय पांडेय, लेफ्टिनेंट अखिल शुक्ल शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला गया। दोनो ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को काफी रोमांचक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। शुरूआत में दोेनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर कोई भी गोल नहीं कर सके। लेकिन मैच के 23वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक गोल कर बढ़त बनाई जो अंत तक रही। मैच के दौरान हरियाणा की टीम 1-0 से विजयी हुई। चैंपियनशिप का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच हुआ। मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम शुरू से ही कर्नाटक पर बढ़त बनाते हुए 2-0 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं तीसरा मुकाबला मध्य प्रदेश और झारखंड की टीमों के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने 5-1 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चैंपियनशिप का चौथा और आखिरी क्वाटर फाइनल मुकाबला उड़ीसा और पंजाब के बीच खेला गया। मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने खूब जोर आजमाइश की। लेकिन अंत में पंजाब की टीम ने 2-1 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

यह रहे निर्णायक
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में वंदना रघुवंशी, निर्मला डागर, रैनू बाला, विवेक काले, विवेक सोनी, सौरभ शर्मा, अरनोल्ड जेवियर, प्रीति सिंह, श्वेता किशोर, निशा देवी, प्रवीण अग्रवाल, रमा प्रमोद, योगिता पासी, मोहित सिंह, नेपोलियन चंनाबथॉमन, प्रियेश, महेश्वर सिंह, मनीष कुमार द्विवेदी निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed