फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In laws house family Threat

धमका रहे हैं ससुराल वाले, कार्रवाई की मांग

Tue, 22 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
In laws house family Threat
झांसी। समथर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी यशोदानंदन सिरौठिया की पुत्री इला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, जिसके जरिए बताया कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के सेवायत और उनके परिवार के लोग उसके ससुराली हैं। वे लोग लगातार धमकियां दे रहे हैं। महिला ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में महिला इला ने लिखा है कि उसकी शादी 18 फरवरी 2014 को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के सेवायत सुरेश बिहारी गोस्वामी के पुत्र नितिन सावरिया गोस्वामी के साथ हुई थी। पिता ने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ससुरालवाले दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पिटाई के साथ ही करंट लगाने का भी प्रयास किया गया। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि ससुराल वाले लगातार उसे धमका रहे हैं। उसने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed