फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In eleven days, 12,000 people applied to get back their 60 crore rupees.

झांसी: ग्यारह दिन में 12 हजार लोगों ने अपने 60 करोड़ रुपये वापस पाने के लिए दी अर्जी

Mon, 20 Feb 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
In eleven days, 12,000 people applied to get back their 60 crore rupees.
झांसी। चिट फंड कंपनियों पर डूबी हुई अपनी रकम को हासिल करने के लिए इन दिनों लोगों में आवेदन जमा करने की होड़ मची हुई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महज 11 दिनों में ही 12 हजार लोगों ने रकम वापसी के लिए अपनी अर्जी दाखिल की है। इन लोगों ने चिट फंड कंपनियों के पास अपनी 60 करोड़ रुपये की धनराशि जमा होना बताया है।
विज्ञापन

चिट फंड कंपनियों में जमा रकम की वापसी के लिए बड्स एक्ट 2019 के तहत लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय कक्ष में एक खिड़की खोली गई थी, जिस पर छह फरवरी से आवेदन लेने की शुरुआत हुई थी। लेकिन, उम्मीद से कहीं अधिक पहले ही दिन से यहां भारी भीड़ उमड़ने लगी। लोगों की लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगीं। इस पर खिड़कियों की संख्या बढ़ाकर पहले दो और अब तीन कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शुरुआत में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आवेदन जमा किए जा रहे थे, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कर दी गई है। बावजूद इसके भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 11 कार्य दिवसों के भीतर ही 12 हजार लोग अपने आवेदन जमा कर चुके हैं। इन लोगों ने सहारा इंडिया समेत अन्य कंपनियों में जमा अपने 60 करोड़ रुपये के भुगतान का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करवाने में मदद कर रहे एजेंट
झांसी। जिन एजेंटों के माध्यम से लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई कंपनियों के हवाले की थी, अब वही एजेंट रकम वापस कराने के लिए लोगों के आवेदन फार्म भरवाने व उन्हें जमा कराने में मदद करते नजर आ रहे हैं। एजेंट लोगों को आवेदन फार्म उपलब्ध करा रहे हैं और उसके भरने की सभी औपचारिकताएं भी पूरी करा रहे हैं। इसके अलावा कई वकील भी इस काम में जुटे हुए हैं। लेकिन, इसके एवज में वे लोगों से अपनी फीस ले रहे हैं।

2013 करोड़ रुपये गवां चुके हैं क्षेत्र के लोग
झांसी। चिट फंड कंपनियों के झांसे में आकर बुंदेलखंड के सातों जनपदों के लोग अपने 2013 करोड़ रुपये गवां चुके हैं। इस रकम की वापसी के लिए ये लोग सालों से अफसरों के दरवाजे खटखटाते चले आ रहे हैं। लेकिन, अब जाकर उन्हें रकम वापस मिल जाने की आस जगी है। यही वजह है कि लोगों के बीच आवेदन करने की होड़ सी मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed