{"_id":"6949ad70f99402843e07e422","slug":"in-a-dispute-over-land-a-younger-brother-beat-his-older-brother-to-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-705468-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खेत के विवाद में सगे भाई ने पीट-पीटकर की बड़े की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खेत के विवाद में सगे भाई ने पीट-पीटकर की बड़े की हत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। छतरपुर (मध्य प्रदेश) के मनकारी गांव में खेत के टुकड़े के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने के लिए आगे आए भाभी एवं भतीजे को भी घायल कर दिया। घायल भाई को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। वहीं, अन्य दोनों घायलों का छतरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मनकारी गांव निवासी राकेश पटेल (47) पुत्र भगवत दयाल पटेल का अपने छोटे भाई से खेत में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि रविवार शाम खेत को अपने हिस्से में रखने को लेकर राकेश का छोटे भाई से विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे भाई ने अपने घरवालों के साथ मिलकर राकेश पर हमला कर दिया। राकेश की चीख पुकार सुनकर उसका बेटा हृदेश एवं पत्नी कपूरी बचाने पहुंची। आरोपियों ने उन दोनों को भी बुरी तरह पीटा।
इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। परिजन घायल अवस्था में राकेश को लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट छतरपुर भेजी जाएगी। छतरपुर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।