फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In a dispute, 12 youths surrounded and beat up a ninth grade student

Jhansi News: विवाद में नौवीं के छात्र को 12 युवकों ने घेरकर पीटा

Mon, 06 Jan 2025 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
In a dispute, 12 youths surrounded and beat up a ninth grade student
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर के महाराज नगर मोहल्ला निवासी नौवीं के छात्र को घेरकर 12 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र के परिजनों की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

महाराज नगर मोहल्ला निवासी नाबालिग पब्लिक हाईस्कूल में नौवीं का छात्र है। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसका पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले युवकों से विवाद हो गया। शनिवार दोपहर करीब 12 युवक उसे तलाशते हुए मोहल्ले में आ धमके। उस समय छात्र एक दुकान के पास खड़ा था। युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुन परिजन भी आ गए। परिजनों के बीच-बचाव के बावजूद युवक उसे पीटते रहे। मोहल्ले के लोगों के एकत्रित होने पर युवक ऑटो से भागे। मारपीट में नाबालिग का सिर फट गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है एक युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर छात्र को पीटा गया जबकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed