{"_id":"5910cb354f1c1b0a13851300","slug":"imposto-sobre-contadores-de-eletricidade-come-ou-m-quinas-swiping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली काउंटरों पर लगने लगी स्वाइप मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली काउंटरों पर लगने लगी स्वाइप मशीनें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
swiep masin, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। महानगर के बिजली काउंटरों पर स्वाइप मशीनों को लगना शुरू हो गया है। उपभोक्ता अब मशीन की मदद से एटीएम और डेविड कार्ड से बिल का भुगतान कर सकते हैं। अभी महानगर के अलग-अलग स्थानों पर खुले तेरह में छह काउंटरों पर मशीन लगा दी गई हैं। यह मशीनें अभी मुन्नालाल पावर हाउस, मेडिकल कॉलेज, आरोग्य सदन, सूती मिल, हंसारी काउंटर पर लगाई गई हैं। जल्द ही यह मशीनों को सुकुवा ढुकुवां, रानीमहल, सदर बाजार और सीपरी बाजार काउंटरों पर लग जाएगी।
विज्ञापन