फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   illigle e ticket racket busted, 8 captured

ई टिकट का अवैध कारोबार करते तीन पकड़े

Thu, 05 Mar 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
illigle e ticket racket busted, 8 captured
झांसी। आरपीएफ ने महानगर के अलग- अलग स्थानों पर संचालित दुकानों से ई टिकट के जरिये अवैध तरीके से रेल टिकट बनाने वाले कुल 11लोगों को पकड़ा। इनमें तीन झांसी में पकड़े गए। उनके पास से आगे और पिछली यात्राओं का रिकॉर्ड बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी के निर्देश पर ई टिकट का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक टीम ने सदर बाजार स्थित प्रिया साइबर कैफे व मिश्रा फोटो स्टेट पर पहुंचकर जांच की। प्रिया साइबर कैफे के कंप्यूटरों की जांच में 20 यात्रा टिकटों का विवरण बरामद किया गया। मौके से संचालक धर्मशाला मोहल्ला निवासी अमन अग्रवाल को पकड़ लिया गया। मिश्रा फोटो स्टेट पर पिछले ई टिकटों का ब्योरा मिला। यहां से संचालक पन्नालाल मुहल्ला निवासी उमाशंकर रायकवार को पकड़ा गया। इधर, गोविंद चौराहा के पास बीआईसी मार्ग पर मोहनी बाबा में समीर ऑनलाइन दुकान का संचालन कर रहे समीर खान को पकड़ा गया। यहां 184 यात्रा टिकट बरामद किए गए। आरपीएफ के अनुसार आरोपी रेल यात्रा ई टिकट बनवाने के लिए अपनी पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल कर जरूरतमंद लोगों से तय मूल्य से ज्यादा रुपये ले रहे थे। वहीं, ग्वालियर, बांदा, उरई में भी आठ ई टिकट के एजेंट पकड़े गए। मुरैना में आशीष बंसल, खजुराहो में ऋषि कुमार, महोबा में कृष्ण नारायण और मोहम्मद अनीस, ग्वालियर में संजीव वर्मा और रवि गुप्ता, बांदा में प्रकाश चंद गुप्ता, चित्रकूट में आशुतोष गुप्ता पकड़े गए हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक एके यादव, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, भानु चंद्र अनुरागी, अब्दुल आरिफ, राजकुमार वर्मा, लोकेंद्र सिंह, डीएस मीना, सुनील कुमार मीणा व जेपी गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed