{"_id":"579e479d4f1c1b63242b88fa","slug":"illegal-hordings","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों के लिए बड़ा खतरा हैं ये अवैध होर्डिंगें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों के लिए बड़ा खतरा हैं ये अवैध होर्डिंगें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
hordings, jhansi hindi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आगामी छह और सात अगस्त को प्रस्तावित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के मद्देनजर नेताओं की ओर से लगवाई गई कई होर्डिंगें राहगीरों के लिए खतरा बनी हैं। इसके भाले जैसे कोने सड़क तक निकले हैं। हर प्रमुख सड़क, फुटपाथ, चौराहे और डिवाइडर पर कब्जा कर बेतरतीब तरीके से होर्डिंगें लगाई गई हैं। तेज हवा चल गई तो शहर में ऐसी सैकड़ों होर्डिंगें उखड़ सकती हैं और तब कोई हादसा हो सकता है। होर्डिंग के लिए नियमानुसार टैक्स जमा करना तो दूर, इसकी अनुमति तक नहीं ली गई। खास बात यह कि इस शहर के जिम्मेदार अधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैं। हालांकि विधायक रवि शर्मा का कहना है कि वह गलत तरीके से लगाई गई होर्डिंगें हटवा देंगे।
उन्नाव - बालाजी रोड स्थित भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। अपनी पहचान बनाने के लिए स्थानीय नेताओं में होर्डिंग वार छिड़ा हुआ है। आने वाले दिनों में शहर में और भी होर्डिंग लगाने की तैयारी है। लेकिन, यह सारा प्रचार जनता की रकम पर सेंध लगाकर किया जा रहा है। नियमानुसार एक होर्डिंग पर नगर निगम को एक माह में तीन से चार हजार रुपये के राजस्व की प्राप्ति होती है। होर्डिंग चाहे एक सप्ताह के लिए लगाई जाए या पंद्रह दिन को, टैक्स पूरे महीने का अदा करना होता है। होर्डिंग नगर द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही लगाई जा सकती हैं। वह भी लोहे के गर्डर व फ्रेम के सहारे, ताकि आंधी में उखड़कर सड़क पर चलने वाला राहगीरों के लिए खतरा न बन सके। लेकिन, भाजपाई इन नियमों को ताक पर रखे हुए हैं। न तो उन्हें राजस्व अदायगी से मतलब है और न ही पब्लिक की सुरक्षा से सरोकार। बगैर टैक्स अदा किए बल्लियों पर होर्डिंग मनमाने ढंग से लटका दी गईं हैं।
टैक्स की हो रही है चोरी
होर्डिंग की परमीशन नहीं ली गई है। दादागिरी से लगाई गईं हैं। इसमें टैक्स की भी चोरी हो रही है। इसकी वीडियोग्राफी कराकर नोटिस देने का प्रावधान है। वीडियोग्राफी कराकर होर्डिंग में नजर आने वाले नेताओं को नोटिस दिया जा सकता है। टैक्स की रिकवरी भी होगी।
विज्ञापन
- डा. पुष्पराज गौतम, होर्डिंग प्रभारी - नगर निगम
हटवा देंगे ऐसी होर्डिंगें
भाजपा के लोगों ने खुद तो होर्डिंग नहीं लगाई हैं, बल्कि सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से लगवाई गईं हैं। अब उसने टैक्स जमा किया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। यह दिखवाया जा रहा है। इसके अलावा जो होर्डिंग खतरनाक ढंग से लगी हैं, उन्हें भी हटवाया जाएगा।
- रवि शर्मा, नगर विधायक
इस तरह से खतरा बनी हुई हैं होर्डिंग
नजर चूकी और सिर में लगी
नेताओं का ग्वालियर रोड पर होर्डिंग लगाने पर विशेष ध्यान है। होड़ में होर्डिंग खतरनाक ढंग से लगा दी गई हैं। आसाराम आश्रम के पास ग्वालियर रोड से उन्नाव बालाजी रोड मोड़ पर होर्डिंग इस तरह लगाई गई है कि उसका नुकीला कोना सड़क तक निकला है। इसकी ऊंचाई इतनी कम है कि दुपहिया वाहन सवारों के चेहरे और सिर इससे टकरा सकते हैं। ट्रकों और भारी वाहनों के लिए तो यह खतरा है ही।
केस - 2
आंधी में हो सकती है जानलेवा
होर्डिंग नियमानुसार लोहे के गर्डर पर लगाई जाती हैं, ताकि आंधी में यह उड़कर सड़क यातायात के लिए खतरा न बनें। ग्वालियर रोड पर कई जगह तो बल्लियों के सहारे बड़े - बड़े होर्डिंग टांग दिए गए हैं। डिवाडर पर स्ट्रीट लाइट खंभों के सहारे होर्डिंग खड़े नजर आ रहे हैं जो बेहद खतरनाक हैं। ट्रकों के गुजरने से निकलने वाली तेज हवा भर से ही कई होर्डिंग अभी से टेढ़े हो गए हैं।
केस - 3
जाम होगा क्रासिंग का यातायात
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग वैसे ही खस्ताहाल स्थिति में है। वाहनों के भारी दबाव के चलते यहां ट्रेन के गुजरते ही जाम लग जाता है। उस पर अब भाजपाइयों ने क्रासिंग के इर्दगिर्द होर्डिंग भी सजा दिए हैं। डिवाइड के होर्डिंग सड़क पर दोनों ओर एक-एक फुट तक लटके हुए हैं। इससे सामने की गाड़ी को देखने में आंखों को भ्रम तो होता ही है, साथ ही यह क्रासिंग पर लगने वाले जाम को और बढ़ा रहे हैं।