फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal hoardings are working arbitrarily ..the corporation's treasury is suffering an injury of two crores

Jhansi News: अवैध होर्डिंग लगा काम कर रहे मनमाना..दो करोड़ की चोट सह रहा निगम का खजाना

Sun, 26 Mar 2023 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings are working arbitrarily ..the corporation's treasury is suffering an injury of two crores
झांसी। अवैध होर्डिंगों पर नगर निगम अमला नकेल नहीं कस पा रहा। इन दिनों महानगर के भीतर तकरीबन हर चौराहा, डिवाइडर एवं बिजली के खंभे इन अवैध होर्डिंग से पटे हुए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई न होने से कोई लाइसेंस बनवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाता। इस वजह से सरकारी खजाने को सालाना करीब दो करोड़ की चपत सहनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़कों के किनारे लगे यूनिपोल, कैंटीलीवर, बैनर आदि का लाइसेंस नगर निगम की आय का मुख्य जरिया है लेकिन, नगर निगम को बिना लाइसेंस शुल्क चुकाए मनमाने तरीके से सड़क एवं डिवाइडर के किनारे विज्ञापन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इलाइट चौराहे के चारों ओर बल्लियों के सहारे अवैध होर्डिंग टांग दी गई। यही हाल बीकेडी चौराहा, चित्रा चौराहा, जीवन शाह तिराहा, खंडेराव गेट, इलाहाबाद बैंक तिराहा, मेडिकल कॉलेज तिराहा, बस अड्डा, ग्वालियर रोड समेत झांसी-कानपुर हाईवे समेत अन्य स्थानों का है।
विज्ञापन

विकास भवन के पास भी अवैध होर्डिंग कई दिनों से लगी है। इनमें से किसी के लिए नगर निगम को लाइसेंस शुल्क नहीं चुकाया गया। यही हाल डिवाइडर पर लगाए जाने वाले कैंटीलीवर का भी है। कई कैंटीलीवर एवं बैनर भी बिना लाइसेंस शुल्क चुकाए पूरे महानगर में टांगे गए हैं। बिजली के खंभों पर निकाय चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के शुभकामना संदेश वाले बोर्ड टंगे हैं लेकिन, इनसे न लाइसेंस शुल्क वसूला गया न ही इनको हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के सूत्रों का कहना है कि महानगर में इस तरह हर महीने ही दस हजार से भी अधिक अवैध बोर्ड लगाए जाते हैं। सालाना निगम के खजाने को करीब दो करोड़ की चपत लगती है। वहीं, नगर आयुक्त पुलकित गर्ग का कहना है अवैध तरीके से विज्ञापन करने वालों से लगातार जुर्माना वसूला जाता है। इनको नोटिस भी भेजी जाती है।


दुर्घटनाओं का सबब बन रही अवैध होर्डिंग
अवैध बोर्ड न सिर्फ नगर निगम के खजाने को चपत लगा रही बल्कि महानगर की सुंदरता नष्ट करने के साथ ही दुर्घटनाओं का भी सबब बन रही है। इलाइट चौराहे के आसपास करीब पांच अवैध होर्डिंग लगी हुई है। इससे दुर्घटनाओं की भी आशंका रहती है।




केवल 32 जगहों के ही लाइसेंस

नगर निगम की ओर से महानगर में 32 जगहों पर ही विज्ञापन के लिए लाइसेंस दिए गए हैं। लेकिन शहर का कोई हिस्सा ही ऐसा होगा जहां विज्ञापन बोर्ड और अवैध होर्डिंग न लगे हों लेकिन, निगम अफसरों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed