फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal encroachment removed from prime land along the riverbank

Jhansi News: नदी किनारे बेशकीमती जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Sat, 17 Oct 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from prime land along the riverbank
रानीपुर। नगर पंचायत ने मुहल्ला रतौसयापुरा में नदी बाईपास किनारे बेशकीमती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया। शुक्रवार को नगर पंचायत का बुलडोजर चलाकर यह कार्रवाई की गई। कुछ लोगों ने रातों-रात एंगल गाड़कर, जाली लगाकर और झुग्गी बनाकर जमीन पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने पिलर खड़े करने के लिए गड्ढे भी खोद लिए थे। सूचना मिलने पर नगर पंचायत के कर्मचारी और पुलिस ने उन्हें रोका तथा कब्जा हटाने को कहा। मगर कब्जा करने वालों ने बात नहीं सुनी। इसके बाद अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, उप निरीक्षक सतीश और पुलिस बल जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जेसीबी की मदद से गाड़े गए एंगल, जाली और झुग्गी को हटा दिया। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed