{"_id":"61142b9a8ebc3e0d5a70182b","slug":"illegal-construction-on-government-land-has-been-done-by-the-squad-jhansi-news-jhs2017373148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को दस्ते ने किया जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को दस्ते ने किया जमींदोज
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने बुधवार को बिजौली इलाके में कार्रवाई करते हुए एक अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण प्रभारी एनएन वाजपेई के मुताबिक बिजौली के गाटा नंबर 1911, 1921, 1922 एवं 1923 नगर निगम की जमीन के तौर पर दर्ज है। यहां कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करके बाउंड्रीवाल निर्मित करा ली। इनको नोटिस जारी की गई लेकिन, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटवाया। इसके बाद दस्ता बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। दस्ते ने नापजोख करने के बाद वहां बनवाई गई बाउंड्रीवाल को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी समेत एडीएम रमेश चंद्र, सीओ सिटी राजेश सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर रणविजय सिंह, कानूनगो माताप्रसाद समेत दस्ते के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
अवैध कब्जे की पार्षद ने की शिकायत
पार्षद सुरेंद्र साहू ने नगर निगम की जमीन में गड़बड़ी करते हुए अवैध कब्जे की शिकायत की है। नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में पार्षद ने कहा मेला की टैरिया के पास की सरकारी जमीन में गड़बड़ी करते हुए फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। पार्षद ने इस मामले की जांच कराने की मांग की। पार्षद के मुताबिक गड़बड़ी करके सरकारी जमीन में अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
चिकित्सक के अवैध निर्माण को जेडीए ने किया सील
झांसी। जेडीए ने सिविल लाइंस में सीता होटल के पास डा. सतीश कुमार कटियार की ओर से कराए जा रहे निर्माण को सील कर दिया। यहां 160 वर्गमीटर भूमि पर चिकित्सक की ओर से निर्माण कराया जा रहा था। जेडीए ने स्वीकृत मानचित्र दिखाने को कहा लेकिन, यह भी नहीं दिखाया गया। मानचित्र स्वीकृत न होने पर जेडीए ने तत्काल निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी कर दी लेकिन, इसके बावजूद मौके पर निर्माण लगातार जारी रहा। बुधवार को सुखबीर सिंह, निर्मेश गुप्ता एवं संतोष कुमार के साथ पहुंचे प्रवर्तन दल ने चिकित्सक के अवैध निर्माण को सील कर दिया।