फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   illegal construction

अवैध निर्माण पर डीएम ने बैठाई जांच

Fri, 29 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
illegal construction
झांसी। स्वीक़ृत नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण की शिकायत पर जिलाधिकारी अनुराग यादव ने दो बिल्डिंगों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। डीएम ने झांसी विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता के नेतृत्व में टीम गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


जीवनशाह तिराहे से बीकेडी जाने वाले मार्ग पर डा. कनकने का नर्सिंग होम व पूजन होटल वालों की होटल की बिल्डिंग बन रही है। दोनों भवनों का निर्माण पास नक्शे के विपरीत होने की शिकायत एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी अनुराग यादव से की थी। डीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जेडीए के संबंधित जेई को तलब किया।
विज्ञापन


जेई ने डीएम से निर्माण कार्य सही होने की बात कही, लेकिन शिकायत कर्ता द्वारा लगाई गई आपत्तियों का अनुकूल जवाब वह जिलाधिकारी को नहीं दे पाए। जिलाधिकारी ने जेई को फटकार लगाते हुए जेडीए के सहायक अभियंता आरके वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों भवनों का आवासीय नक्शा पास है, लेकिन व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है। आवासीय नक्शे में पार्किंग आदि की आवश्यकता नहीं होती है, जबकि होटल, अस्पताल आदि बनाने के लिए नक्शे में पार्किंग, गार्डन आदि की व्यवस्था के साथ अग्निशमन की व्यवस्था करनी होती है। लेकिन, मानकों को ताक पर रखकर भवन स्वामियों ने जेडीए के कर्मचारियों से साठगांठ करके नक्शा पास करा लिया।

बिना नक्शा पास बिल्डिंगों पर नहीं होती कार्रवाई
जेडीए कार्यालय से चंद कदमों पर दूर बीकेडी के पास कपड़ों का एक बड़ा शोरूम बना है। यह शोरूम जिस भवन में बना है उसका नक्शा पास नहीं है। तय मानकों के हिसाब से यहां न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही अन्य मानक पूरे हो रहे हैं। जेडीए के अधिकारियों ने एक नोटिस देकर कार्रवाई की इतिश्री कर ली। महानगर में ऐसे कई व्यावसायिक व आवासीय भवन हैं, जो बिना नक्शा पास हुए मुख्य मार्गों पर बने हैं।


और भी हैं भवन
जीवनशाह तिराहे पर ही कई ऐसे भवन हैं जो नक्शा और मानकों को धता बताते हुए बने हैं। नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने बने कुछ शोरूम और होटलों के भवन का निर्माण पास नक्शे के विपरीत है। कई व्यावसायिक भवन यहीं ऐसे बने हैं, जो नक्शे में तो बेसमेंट को पार्किंग के तौर पर दर्शाए हैं, लेकिन उनका व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद जेडीए के अफसर कार्रवाई नहीं करते हैं।

कई भवन काफी पुराने बने हुए हैं, जो नये बन रहे हैं उन्हें मानक के अनुरूप बनवाया जाएगा। बिना नक्शा पास हुए बने व्यावसायिक भवनों की जांच कराई जाएगी।
तिलकधारी यादव, जेडीए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed