फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   igrs complaind

आईजीआरएस की शिकायत न निपटने से डीएम नाराज

Sat, 05 Sep 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
igrs complaind
आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते जिलाधिकारी आंद्रा वामसी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। आईजीआरएस की शिकायत समय पर न निपटाए जाने पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने नाराजगी जताते हुए मातहतों को फटकार लगाई। शुक्रवार को विकास भवन में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार, हेल्पलाइन, ऑनलाइन, मुख्यमंत्री संदर्भ समेत अन्य बिंदूओं की समीक्षा की। अधिशासी अधिकारी मऊरानीपुर की सात शिकायतों के लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने उनको रैकिंग में गिरावट का दोषी ठहराया। इस दौरान सभी विभागाध्यक्षों को उन्होंने शिकायते खुद निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा, 28 शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीडी मंडी, सीएमएस, तहसीदार सदर, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता, अभियंता विद्वुत, सीवीओ, डीडी कृषि, सब रजिस्टार मऊरानीपुर, लघु सिंचाई, जल संस्थान आदि की शिकायतें डिफाल्ट में पाई गई। इन सभी को अल्टीमेटम देने के साथ ही डीएम ने अनुपस्थित लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ शैलेष कुमार, एडीएम बीप्रसाद, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed