फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ignoo start sanskrite certificate course

इग्नू ने शुरू किए ज्योतिष विज्ञान, संस्कृत बोधक सर्टिफिकेट कोर्स

Fri, 02 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ignoo start sanskrite certificate course
झांसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 सत्र की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र ज्योतिष विज्ञान और उर्दू विषय में स्नातकोत्तर कार्यक्रम और सरल संस्कृत बोधक प्रमाणपत्र कार्यक्रम भी शुरू किया है। किसी भी विषय से स्नातक किए हुए इच्छुक अभ्यर्थी एमए ज्योतिष या एमए उर्दू विषय में 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। इन विषय की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. रीना ने बताया कि इग्नू ने ज्योतिष विज्ञान में दो वर्षीय स्नातकोत्तर कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स हिंदी, संस्कृत दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। ये कोर्स भारतीय ज्योतिष, ज्योतिषीय सिद्धांत, काल, पंचांग, मुहूर्त और कुंडली निर्माण संबंध ज्ञान प्रदान करेगा। वर्तमानसमय में यह कोर्स बहुत ही उपयोगी और रोजगारपरक है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि इग्नू स्नातक उत्तीर्ण करने वाले उन अभ्यर्थियों को अवसर देती है, जिनका किसी कारण से नियमित विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं प्राप्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि जुलाई से इग्नू ने एमए में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, ज्योतिष विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, अनुवाद अध्ययन, गांधी और शांति अध्ययन विषयों में ऑनर्स कार्यक्रम और बीएससी में भूगर्भशास्त्र विषय में ऑनर्स कार्यक्रम शुरू किए हैं। इग्नू के छह महीने के प्रमाणपत्र कार्यक्रम अभ्यर्थी के कौशल संवर्धन में अहम भूमिका निभाते हैं। किसी भी माध्यम से स्नातक, परास्नातक कर रहे विद्यार्थी छह महीने के प्रमाणपत्र कार्यक्रम इग्नू से कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस लिंक के जरिए कर सकते हैं संपर्क
इग्नू के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के इच्छुक अभ्यर्थी https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक के जरिए 15 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ने जुलाई से कुछ कार्यक्रमों को ऑनलाइन भी शुरू किया है। इसके लिए https://iop.ignouonline.ac.in/ लिंक पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी, एसटी को 84 कोर्सों में शुल्क की छूट
बिपिन बिहारी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. योगेश पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी कॉमन सर्विस सेंटर पर अपने प्रमाणपत्रों और फोटो सहित संपर्क स्थापित कर ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जुलाई में अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए इग्नू द्वारा संचालित 84 कोर्सों में शुल्क में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed