फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the saint had healed, he told Ganga in Kathouti the essence of life

संत ने मन चंगा तो कठौती में ंगंगा को बताया था जीवन का सार

Sun, 28 Feb 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
If the saint had healed, he told Ganga in Kathouti the essence of life
फोटो
विज्ञापन

संत ने मन चंगा तो कठौती में ंगंगा को बताया था जीवन का सार
सब हेड-- असमानता और छुआछूत के खिलाफ थे संत शिरोमणि रविदास
- जयंती के मौके पर शहर भर में हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शनिवार को संत शिरोमणि रविदास जंयती मनाई गई। महानगर में अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोष्ठियां हुईं। कुंवर बहादुर आदिम ने कहा कि काशी नरेश जब संत रविदास के घर गए तो उन्होंने चमड़ा भिगोने वाले कठौता से कंगन निकाला और राजा के कंगन का जोड़ मिला दिया। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा के माध्यम से जीवन का सार बताया था।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में संत रविदास की जंयती के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वह ऐसे संत थे, जिन्होंने असमानता औैर छुआछूत के खिलाफ जनभावना प्रेरित की। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, युथुप जैन, डॉ. सुनील तिवारी, राकेश त्रिपाठी, मजहर अली मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाहर दतिया गेट में मुन्नी देवी अहिरवार के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अफजाल हुसैन, अमीर चंद, ऋषभ साहू, पार्वती वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने ग्राम लुहारी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। राजू राजगढ़ ने कहा कि संत शिरोमणि ने देश में समाज को मन चंगा तो कठौती में गंगा का मानवतावादी अमर संदेश दिया था। आर के अहिरवार, डॉ. विनोद पिपरा, यश यादव, राजू कुशवाहा, रामकिशन आदि मौजूद रहे। संचालन अवनीश लुहारी ने किया। जन अधिकार पार्टी के कार्यालय पर जयंती मनाई गई। आरडी फौजी, कालीचरन, बिहारी लाल, शिवकुमार, मुन्नालाल मौजूद रहे। सामाजिक परिवर्तन मंच के कार्यक्रम में बीआर निषाद, राजकुमार, मनोज वर्मा मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अनूप करौसिया की अध्यक्षता में संत रविदास की 644वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अमित साहू, नंदकिशोर, प्रवीन कोरी, नरेंद्र बुंदेला, मनीष, रविकांत मौजूद रहे। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान में अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। अखिलेश पांडेय, राकेश कोरी, महेंद्र प्रजापति मौजूद रहे। शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम समाज उत्थान एवं प्रबंध समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एडीएम केशव दास मौर्य रहे। उन्होंने कहा कि संत रविदास समता और समानता के पोषक थे। रमेश चंद्र सरसैंया, हरचरन लाल बौद्ध, आरडी वर्मा, चंद्रभान आदिम, रामसेवक मौर्य मौजूद रहे। भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यक्रम में राकेश, नीलेश, अजय, इंद्रजीत मौजूद रहे। संत शिरोमणि गुरू रविदास सांध्य विहार समिति द्वारा पठौरिया स्थित कार्यालय पर जयंती मनाई। इस मौके पर अमृत राम, रविंद्र, रामप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed