{"_id":"5f0387c28ebc3e42fe276da5","slug":"if-social-distence-broken-fir-jhansi-news-jhs1709090168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मोड पर पुलिस-प्रशासन, 18 दुकानदारों पर मुकदमा, नहीं माने तो पड़ेंगी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन मोड पर पुलिस-प्रशासन, 18 दुकानदारों पर मुकदमा, नहीं माने तो पड़ेंगी लाठियां
विज्ञापन
मिशन कंपाउंड के हॉटस्पॉट इलाके में तैनात पुलिस।
झांसी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को 18 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा कइयों पर सख्ती हुई है। अब आगे भी लोग नहीं माने तो पुलिस लाठियां भी चला सकती है। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो बेवजह घरों से बाहर न निकलें। हर हाल में मास्क लगाएं। अभी भी यदि लोग नहीं माने तो कोरोना की रफ्तार थामने के लिए लाठियां पड़नी शुरू हो जाएंगी।
सोमवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी संग्राम सिंह आदि पुलिस फोर्स ने कंटेनमेंट जोन तालपुरा, बिसातखाना और आसपास के क्षेत्र, चित्रा चौराहा, सीपरी बाजार, मड़िया मुहल्ला स्थित महादेव मंदिर, आंतिया तालाब के पास कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोगों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न करें वरना सख्ती और बढ़ जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 18 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
इन पर हुआ मुकदमा
नवाबाद पुलिस शिवाजी नगर में एक दुकान पर भीड़ मिलने पर जितेंद्र कुमार गुप्ता समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इसी तरह, कोतवाली पुलिस ने बड़ागांव के मद्रासी कॉलोनी निवासी संजीव डेगरे, नरिया बाजार स्थित मीट की दुकान पर धीरज खटीक, नई बस्ती में राजेंद्र वर्मा, नई बस्ती में निवासी नारायण कुमार व तलैया मोहल्ला में जितेंद्र साहू, सुभाषगंज में अरुण अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज की है।