फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If police done action to again mafia after that politics presure

पुलिस माफियाओं पर कार्रवाई करती है तो सियासी सिफारिशों की झड़ी लग जाती है

Sat, 04 Jul 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
If police done action to again mafia after that  politics presure
पुलिस - फोटो : ?????
झांसी। आज पुलिस बेहद प्रेशर में रहती है। माफियाओं पर जरा सी कार्रवाई होते ही सिफारिशों का सिलसिला शुरू हो जाता है। सियासी चोला धारण करने वाले माफियाओं के लिए हर पार्टी के नेता खड़े हो जाते हैं। बड़ी दूर-दूर से फोन आने लगते हैं। अगर बात नहीं सुनो तो बड़ा तनाव झेलना पड़ता है। रिटायर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानपुर के विकास दुबे जैसे माफिया सियासी संरक्षण में ही ताकतवर होते रहे। अगर पहले से कार्रवाई की गई होती तो आज आठ पुलिस के जवान शहीद न होते।
विज्ञापन

पुलिस सेवा से वर्ष 2007 में एसपी के पद से रिटायर होने वाले जयराम दास का कहना है कि पुलिस भारी प्रेशर में रहती है। अगर उनकी बात न सुनो तो तत्काल ट्रांसफर करा देते हैं। हालांकि उनके समय में प्रेशर कम था लेकिन आज तो जिस तरह से विभाग के लोग बताते हैं उस हिसाब से नौकरी करना मुश्किल है। पुलिस खुलकर काम कर ही नहीं पाती। किसी असरदार शख्स को पकड़ लाओ तो तमाम लोग छुड़ाने के लिए पहुंच जाते हैं। उनका कहना है कि विकास दुबे पर कार्रवाई न होने से साफ है कि वह सियासी संरक्षण में था।
विज्ञापन

झांसी निवासी सेवानिवृत सीओ कल्याण सिंह कहते हैं कि सियासी संरक्षण में ही विकास दुबे जैसे माफियाओं के हौसले बुलंद रहते हैं। वरना एक माफिया कि इतनी हिम्मत कभी नहीं होती कि वह पुलिस पर गोलियां चलवा दे। लगातार वारदात करता रहा मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर डिप्टी एसपी एके हिंगवासिया का कहना है कि इस घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। जिस तरह से बताया जा रहा है कि आपरेशन कि सूचना लीक हुई है उसके हिसाब से भी जांच होनी चाहिए। माफिया के किस किस से रिश्ते थे उसकी भी पड़ताल जरूरी है। विभाग में लंबे समय तक काम करने वाले अधिकारियों का कहना है कि माफियाओं के रिश्ते सभी पार्टियों में होते हैं। जो भी पार्टी सत्ता में होती है उसी में जगह बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed